संस्था की गतिविधियाँ
सामुदायिक विकास परिषद्
  • सतत रूप से सभी वर्गों के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर गरीब निर्धन असहाय की मदद करना मकसद है।
  • देश एवं प्रदेश के विकास हेतु बच्चों एवं युवाओं हेतु जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। इसके अंतर्गत जन -जागरण कार्यक्रम भी चल रहा है।
  • समाज में विशेष कार्यो के लिये राष्ट्रीय दिवसों पर लोगों का सम्मान कार्यक्रम कर योगदान को रेखांकित करना।
  • जनसंख्या वृद्धि रोक, जल संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, सद्भाव कायम करने संबंधी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में चेतना लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे हैं।
  • सामाजिक विषमताओं, गरीबी, बेरोजगारीं, भ्रष्टाचार, भुखमरी, खाद्यान्न संकट, शुद्ध पानी के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है।
  • साहित्यिक गतिविधियों, उपभोक्ता सेवाओं को बढावा दिये जाने हेतु विशेष कार्यक्रमों के आयोजन किये जाते हैं , साथ ही जनता से सीधा संवाद करना।
इन गतिविधियों के माध्यम से संस्था ने अपने कार्यों के जरिये समाज में एक नई चेतना एवं जागृति का अलख जगाने का संकल्प लिया है, संस्था के सार्थक प्रयासों के माध्यम से जरूरतमंद समाज को एक नई दिशा मिलेगी , और नये रास्तों पर चलकर तय मंजिल पर पहुंचेंगे।